पुलिस टीम पर हमला करने वाले 4 आरोपियों को तल्लीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस टीम पर हमला करने वाले 04 आरोपियों को तल्लीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार,

 

SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने घटना को अक्षम्य बताते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के दिए थे निर्देश,

 

 

      दिनांक 21.12.2025 को चौकी प्रभारी ज्योलिकोट उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा द्वारा ज्योलिकोट बैरियर में चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान होटल जिप्सी रेस्टोरेंट में पर्यटकों व होटल स्टाफ के मध्य विवाद होने की सूचना मिली।

 

    उक्त सूचना पर उ0 नि0 श्याम सिंह बोहरा मय पुलिस टीम के जिप्सी रेस्टोरेंट पहुंचे। मौके पर जाकर देखा तो खाने के बिल को लेकर होटल संचालक तथा पर्यटकों के मध्य विवाद चल रहा था।

 

      पुलिस टीम द्वारा विवाद को शांत करने का प्रयत्न किए जाने पर 04 लोगों द्वारा पुलिस को गाली गलौच तथा जान से मारने की धमकी दी गई, साथ ही जान से मारने की नियत से आधी भरी हुई पानी की बोतल (मिल्टन) से उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा के सिर पर 02 बार वार किया गया, तथा एक होमगार्ड के जवान को भी पीटकर घायल कर दिया गया।

 

       थानाध्यक्ष तल्लीताल  मनोज नयाल द्वारा उक्त घटना से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।

 

      SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने घटना का तत्काल संज्ञान लेकर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर हमलावरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

 

      उक्त निर्देशों के क्रम में उप निरीक्षक श्री सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया।

 

पुलिस टीम द्वारा हमला करने वाले चारों व्यक्तियों–

 

 1- दीप चंद्र पुत्र पूरन चंद्र निवासी मल्ला मटेला थाना देघाट अल्मोड़ा,

 2- मनोज पुत्र पूरन चंद्र निवासी मल्ला मटेला थाना देघाट अल्मोड़ा,

3- त्रिभुवन शर्मा पुत्र पूरन शर्मा निवासी मल्ला मटेला थाना देघाट अल्मोड़ा,

 4- प्रवीण चन्द मंसत पुत्र पूरन चन्द मंसत ग्राम खस्ता थाना सल्ट को गिरफ्तार किया गया।

 

    उक्त संबंध में चारों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना तल्लीताल में 

FIR NO. 72/2025 धारा 109, 115(2), 121, 132, 221, 351(2) 351(3) 352 बीएनएस के तहत सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, लोक सेवक को उसके कर्तव्यों का पालन करने से रोकने, आपराधिक हमला करने, मारपीट व जान से मारने की नियत से हमला करने, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देना, पंजीकृत किया गया।

 

     घटना की गंभीरता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष श्री मनोज नयाल द्वारा स्वयं विवेचना ग्रहण कर साक्ष्य संकलन के आधार पर उक्त चारों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।

 

         SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने घटना को अक्षम्य बताते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा, ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।

 

 

पुलिस टीम

 

▪️थानाध्यक्ष श्री मनोज सिंह नयाल (विवेचक)

▪️उ0 नि0 श्याम सिंह बोरा 

▪️उ0 नि0 सतीश उपाध्याय

▪️ हे0 का0 जीवन राम

▪️कानि0 मलकीत कम्बोज 

▪️कानि0 परमजीत सिंह

▪️ होमगार्ड गणेश भट्ट

 

 

 

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

4 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

5 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

8 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

13 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago