बरामदे में सोए बुआ-भतीजे की साँप के काटने से मौत

टनकपुर के नायकगोठ में बरामदे में सोए बुआ-भतीजे की सर्पदंश से मौत हो गई है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।नायकगोठ में कुछ दिन पूर्व रेखा देवी उम्र 47 वर्ष के भाई की मौत हो गई थी। सोमवार को वह नौवें के दिन रिश्तेदार घर आई थी। खाना खाकर सभी लोग सो गए। कुछ लोग बरामद में सोए तो कुछ लोग घर के भीतर। वही रेखा देवी और उनका भतीजा सूजल उर्फ सूरज उम्र 19 वर्ष पुत्र सुरेश कुमार टम्टा बाहर सोए थे। सुबह चार बजे दानों को सांप ने काट लिया। जब सांप के काटने की जानकारी लगी तो परिजन दोनों को इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। खटीमा ले जाते समय दोनों की रास्ते में मौत हो गई।

वही सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है। शारदा रेंज के वन दरोगा महेश अधिकारी ने बताया कि मौका मुआयना किया गया। मृत्यु का कारण बिसरा रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। इधर, परिजनों का कहना है कि मौत सर्पदंश से हुई है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

10 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

10 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

23 hours ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

1 day ago