L&T कम्पनी को कीर्तिनगर के बागवान ग्राम में आवंटित किए खनन पट्टे को निरस्त करने की मांग

एल एंड टी कम्पनी को कीर्तिनगर के बागवान ग्राम में आवंटित किए खनन पट्टे को निरस्त करने की मांग।

 देवप्रयाग जन अधिकार मोर्चा के गणेश भट्ट एवं नरेश कोठियाल ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी टिहरी से मुलाकात की। 

गणेश भट्ट ने कहा कि बागवान ग्रामसभा एवं क्षेत्र के ग्रामीणों ने राज्य सरकार द्वारा एल एंड टी कम्पनी को बागवान नदी किनारे स्थित नए खनन पट्टे आवंटित करने का भारी विरोध है. भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार लगातार पहाड़ों में बड़ी बड़ी कम्पनियों को विकास के नाम पर ठेके दे रही है जिस कारण पहाड़ खोखले हो रहे हैं, नदियाँ सूख रही हैं, खेत और जंगल बर्बाद हो रहे है और गाँव के गाँव खाली हो रहे है. भट्ट ने कहा कि यदि एल एंड टी कम्पनी को नदी किनारे दिए गए नए खनन पट्टे को निरस्त नहीं किया गया तो यह कम्पनी रेलवे परियोजना के नाम पर 6 महीने में नदी किनारे के सभी पत्थर और रेत सामग्री को समाप्त कर देगी यहाँ का जल जंगल जमीन बर्बाद कर देगी फिर भविष्य में देवप्रयाग कीर्तिनगर क्षेत्र के 150 से अधिक गाँवों के ग्रामीणों को ना मकान आदि कार्यों हेतु पत्थर और रेत मिल पायेगा ना स्थानीय ठेकेदारों को यह पट्टा मिलेगा और नाही घोडा और मालगाड़ी संचालकों को रोजगार मिल पायेगा. जिस तरह से बड़ी बड़ी कम्पनियों ने जोशीमठ वासियों को, श्रीनगर वासियों को, मलेथा वासियों को, चौरास क्षेत्र वासियों को विकास परियोजना के नाम पर भारी नुकसान पहुचाया है वैसे ही एल एंड टी कम्पनी भी खनन के नाम सम्पूर्ण क्षेत्र को भारी नुक्सान पहुचायेगी. यह एक गाँव का नहीं अपितु सम्पूर्ण पहाड़ी क्षेत्र को बचाने की एक पहल है. 

ग्राम प्रधान नरेश कोठियाल ने कहा कि ग्राम सभा द्वारा एक वर्ष पूर्व ही जिलाधिकारी टिहरी, क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को एल एंड टी कम्पनी को पट्टा न देने के विषय में आपत्ति दर्ज कर चुकी थी इसके बावजूद आज एल एंड टी कम्पनी को नया खनन पट्टा आवंटित कर देना बेहद निंदनीय है. कहा कि 10 दिनों में एल एंड टी का खनन पट्टा निरस्त न किया गया तो समस्त ग्रामवासी कम्पनी एवं शासन प्रशासन के विरुद्ध बड़ा आन्दोलन शुरू करेंगे.

वहीं जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को इस मामले में उचित कार्रवाई एवं शीघ्र जांच का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में ग्राम प्रधान मुंडोली कुलदीप राणा, चंद्रकला देवी सदस्य क्षेत्र पंचायत भल्ले गांव, नेत्र सिंह, बागवान क्षेत्र पंचायत सदस्य भारती रावत आदि शामिल थे.

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

28 minutes ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 hour ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

5 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

9 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago