द्वाराहाट क्षेत्र के प्यापार मण्डल, छात्रसंघ व गणमान्य व्यक्तियों ने सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष द्वाराहाट को किया सम्मानित
राजेन्द्र सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष द्वाराहाट के 31 जनवरी, 2023 को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति होने के दृष्टिगत आज 28 जनवरी 2023 शनिवार को स्थानीय व्यापार मण्डल एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियो द्वारा थानाध्यक्ष बिष्ट को अपने कार्यकाल के दौरान द्वाराहाट क्षेत्र में सुदृढ कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु शानदार कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए उनके कार्यो की सराहना कर शाँल ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मौजूद रहे
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष आशीष वर्मा एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उमेश चन्द्र भट्ट, धीरेन्द्र मठपाल, भूपेश काण्डपाल, शैलू साह एवं राज्य आन्दोलनकारी सुरेश लाल साह तथा मीडिया के विमल साह तथा मनोज भट्ट, राजू गुसाई, पंकज कुमार व जिला पंयाचत सदस्य नवीन मैनाली आदि मौजूद रहे।
शानदार कार्यकाल की सराहना कर दी बधाई
इसके अतिरिक्त स्नात्कोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट के छात्र संघ अध्यक्ष मनोज कुमार व छात्र संघ के अन्य पदाधिकारी और महाविद्यालय की छात्राओ ने भी थानाध्यक्ष बिष्ट को शाँल ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया और उनके कार्यकाल की सराहना की गयी।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....