मुख्यमंत्री ने अत्यधिक वर्षा में जनमानस को सतर्क, परीक्षार्थियों को समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र में पहुंचने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पहाड़ी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए आम जनमानस से सतर्क रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के आधार पर लोगों से अनुरोध करते हुए कहा है कि सभी लोग सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार 29 जून को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार)– 2025 में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों से भी मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षार्थियों की सुरक्षा और परीक्षा दोनों ही सरकार के लिए महत्वपूर्ण हैं। राज्य सरकार स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को भी बारिश और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखने को कहा है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

7 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

21 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago