अल्मोड़ा तहसील दिवसों में आम लोगों द्वारा दर्ज करायी जाने वाली शिकायत निस्तारित की गय

ALMORA : तहसील दिवसों में आम लोगों द्वारा दर्ज करायी जाने वाली जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के साथ ही शिकायतकर्ता को भी निस्तारित की गई शिकायत के बारे में अवश्य रूप से अवगत कराया जाय। यह निर्देश जिलाधिकारी वन्दना ने रामलीला मैदान काकड़ीघाट में आयोजित तहसील दिवस में सभी अधिकारियों को दिये। इस तहसील दिवस में कुल 82 शिकायतें आम लोगों द्वारा दर्ज करायी गयी। जिसमें अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निस्तारण किया। इस तहसील दिवस में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक सहायता, समाज कल्याण, सिंचाई, विद्युत,खाद्यान, कृषि विभाग आदि विभागों की शिकायतें दर्ज करायी गयी।


इस अवसर पर नौगांव में जल जीवन मिशन के फेस-2 को समय से पूर्ण करने, काकड़ीघाट में प्रस्तावित झील के निर्माण में वर्तमान प्रगति की जानकारी, नौगांव में सिंचाई पम्पिंग योजना का कार्य पूर्ण होने के बाद भी सिंचाई के लिये पेयजल नही मिलने, ग्राम खरकानी निवासी दीवानी राम द्वारा आवास का पुर्न निर्माण व आर्थिक सहायता चाहने, सुरेद्र सिंह ग्राम अल्मिया काण्डे द्वारा विकलांग उपकरण दिये जाने, समस्त ग्रामवासी जाल द्वारा डुंगरा के जाल गांव के सिरोता नदी में नहर क्षतिग्रस्त होेेने, खूंट काकड़ीघाट मोटर मार्ग की खराब गुणवत्ता की शिकायत, ग्राम सभा मटेला में पेयजल नहीं आने की शिकायत सहित अन्य शिकायतें इस तहसील दिवस में दर्ज करायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को विभागवार विभागीय अधिकारियों के सम्मुख सुना और निस्तारण करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके द्वारा जो विकास कार्य किये जाते है उन कार्यों मे समय अवधि और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन लोगों को शौचालय अभी तक नहीं मिले है उनका सर्वे कर उनको शौचालय उपलब्ध कराया जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये कि जिन विद्यालयों में भवन जीर्ण-शीर्ण हो चुके है उन भवनों का 10 दिन के भीतर निविदा निकालते हुये उनके ध्वस्तीकरण किया जाय। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिविर में लगाये गये विभागीय योजनाओं के स्टालों का निरीक्षण किया और लोगों दी जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।


इस तहसील दिवस में समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 वृद्धावस्था, 01 विधवा, 12 यूडीआईडी आवेदन, 02 कृत्रिम अंग आवेदन, 20 आवेदन पत्र वितरित, 1 बैशाखी, 1 ट्राई साइकिल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 लोगों का स्वास्थ्य कार्ड बनाने के साथ ही लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया और निःशुल्क दवाईयॉ वितरित की गयी। पर्यटन विभाग से 2 आवेदन वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना,2 आवेदन होम स्टे, श्रम विभाग से 5 ई-श्रम कार्ड, 5 बीएलडब्लू कार्ड, कृषि विभाग द्वारा 55 लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी, 10 कुटले, 9 हैड फॉर्क अनुदान पर वितरित, सेवायोजन विभाग द्वारा 15 अभ्यार्थियों को कैरियर काउन्सिलिंग प्रदान की गई एवं उद्यान विभाग द्वारा कृषकों का अनेक बीज अनुदान पर प्रदान किये गये।


इस शिविर में ब्लाक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा रावत ने तहसील दिवस आयोजित किये जाने के जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस तरह के शिविरों में आम जनता को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिये जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ता है। आज के इस शिविर में जो भी जन शिकायतें लोगों द्वारा दर्ज करायी गई है उन शिकायतों पर सभी विभागीय अधिकारी जल्द से जल्द कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर मजखाली भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिशन सिंह कनवाल ने अपने विचार रखे। इस शिविर में संयुक्त मजिस्टेट रानीखेत जय किशन, जिला विकास अधिकारी के0एन तिवारी, तहसीलदार मनीषा मारकाना सहित अन्य विभागीय अधिकारी व क्षेत्रीय जनता उपस्थित थे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

6 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

7 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

15 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago