तुरंत धन कमाने की लालसा ने भेजा सलाखों के पीछे

अल्मोडा- प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अल्मोड़ा पुलिस एवम SOG टीम को एटीएम क्लोनिंग से धोखाधड़ी करने वाला 20 हजार के शातिर ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। 
  कोतवाली अल्मोड़ा में पंजीकृत अभियोग में गैगस्टर एक्ट बनाम नवनीत शुक्ला आदि 03 के विरुद्ध अभियोग में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के हेतु अथक प्रयास करने के उपरान्त भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी  न हो पाने पर नवनीत शुक्ला के विरुद्ध में मफरूरी में आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया था । 
   मा0न्या0 विशेष न्यायाधीश गैगस्टर एक्ट द्वारा मफरूर अभियुक्त नवनीत शुक्ला के विरुद्ध स्थायी वारन्ट जारी किया गया था। स्थायी वारन्ट की तामील व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर गठित टीम द्वारा मंगलवार को दबिश देकर को नवनीत शुक्ला को थाना मनकापुर क्षेत्र जनपद गौण्डा, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया जा रहा है। 
    अभियुक्त द्वारा संगठित होकर समाज में गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से लोगों के साथ तकनीकी रूप से धोखाधड़ी कर स्किमिंग डिवाइस की मदद से एटीएम का डाटा चुराकर इसके द्वारा एटीएम का क्लोन तैयार कर लोगों के खाते से अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करता था।
 नवनीत शुक्ला बीएड/एमएड शिक्षा प्राप्त है,नौकरी ना मिलने पर शीघ्र धन कमाने की लालसा में एटीएम क्लोनिंग कर ठगी का काम कर रहा था, वर्तमान में ठेकेदारी बिल्डिंग बनाने का कार्य करता है । पुलिस की गिरफ्त में आ गया । 

गिरफ्तारी पुलिस टीम में राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा निरीक्षक अरुण कुमार प्रभारी डीसीआरबी अल्मोड़ कानि0 संदीप सिंह, थाना भतरौंजखान अल्मोड़ा कानि0 यामीन खान, एसओजी अल्मोड़ा कानि0 कन्यई लाल, कोतवाली अल्मोड़ा शामिल रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

3 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

9 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

14 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago