Murder : JK जेल DG HK Lohia हत्या गला रेता हुआ था, बॉडी पर जलने के थे निशान कमरे में आग देखकर गार्ड ने की थी एंट्री JK जम्मू के उदयवाला में जम्मू कश्मीर के DS जेल हेमंत के लोहिया का शव उनके घर पर मिला. उनकी गला रेतकर हत्या की गई. इसके अलावा उनके शरीर पर चोट और जलने के निशान भी मिले हैं. आतंकी संगठन टीआरएफ ने लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं।
इसी बीच जम्मू के उदयवाला में जम्मू कश्मीर के DG जेल हेमंत के लोहिया की हत्या से हड़कंप मच गया उनके शरीर पर चोट और जलने के निशान भी मिले हैं . यह संगठन पिछले कुछ सालों से जम्मू कश्मीर में एक्टिव है और आतंकी घटनाओं को अंजाम देता रहा है, बताया जा रहा है कि लोहिया उदयवाला में दोस्त के घर पर थे. उनके साथ उनका नौकर यासिर भी मौजूद था. पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है कि उनकी हत्या की गई है. डीजीपी दिलबाग सिंह ने नौकर को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी ने हेमंत के लोहिया के शव को जलाने की कोशिश की।
जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, मुकेश सिंह ने लोहिया के घर का दौरा किया लोहिया के शरीर पर जलने के निशान और उनका गला कटा हुआ पाया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल की प्रारंभिक जांच से पता लोहिया के शरीर पर तेल भी लगा हुआ पाया गया है. उनके पैर पर सूजन थी. पहले लोहिया की हत्या की गई. उनका गला काटने के लिए केचप की बोतल का इस्तेमाल किया गया. बाद में शव को आग लगाने की कोशिश की गय हेमंत के लोहिया के घर पर तैनात गार्ड ने कमरे में आग देखी. इसके बाद वह भाग कर अंदर आया. लेकिन गेट बंद था ।
इसके बाद उसने गेट तोड़ा. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था है फॉरेंसिंक टीम भी जांच कर रही है. पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है. लोहिया 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी थे लोहिया काफी लंबे समय तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे लेकिन फरवरी 2022 में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर जम्मू-कश्मीर लौट आए थे. वे होमगार्ड्स/नागरिक रक्षा/राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) में कमांडेंट जनरल के रूप में तैनात थे।
वे अगस्त 2022 में प्रमोट करके DG जेल के पद पर तैनात किए गए थे. हेमंत लोहिया की पत्नी, एक बेटा और बेटी है. बेटी की शादी हो चुकी है, वो लंदन में रहती जबकि बेटे की शादी इसी साल दिसंबर में होनी थी. आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने एचके लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है. टीआरएफ का पीपुल्स एंटी फासिस्ट फोर्स नया आतंकी संगठन है. यह हाल ही में कश्मीर में गैर स्थानीय की हत्या समेत तमाम हमलों के लिए जिम्मेदार है।
टीआरएफ ने बयान जारी कर कहा कि हमारे स्पेशल स्क्वायड ने जम्मू के उदयवाला में खुफिया ऑपरेशन को अंजाम देते हुए डीजी पुलिस जेल एचके लोहिया की हत्या कर दी. आतंकी संगठन ने कहा कि यह हाई प्रोफाइल ऑपरेशन्स की शुरुआत है. यह हिंदुत्व शासन और उनके शासन और उनके सहयोगियों को चेतावनी है कि हम कहीं भी किसी किसी पर भी हमला कर सकते हैं. यह गृह मंत्री को उनके दौरे से पहले छोटा सा गिफ्ट है. हम भविष्य में ऐसे ऑपरेशन्स जारी रखेंगे.
भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…