अल्मोड़ा-चमोली हादसा सरकार और विभाग की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।इसके जिम्मेदार व्यक्तियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए यह कहना है जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा की महासचिव गीता मेहरा का। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले में घटा दर्दनाक हादसा,नमामि गंगे परियोजना परिषद में विद्युत करंट फैलने से लगभग 15 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। इस दर्दनाक हादसे पर उन्होंने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख को सहने का धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।गीता मेहरा ने कहा कि यह अत्यंत दु:खद है जो कहीं ना कहीं सरकार और विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। मृतकों के पारिवारिकजनों को दिया जाने वाला मुआवजा खानापूर्ती मात्र प्रतीत होता है। इस प्रकार सरकार सिर्फ अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है।इस मामले की होनी चाहिए पूरी और निष्पक्ष जांच और पीढ़ितों के साथ उचित न्याय होना चाहिए
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....
पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....