नाराज होकर चली गई महिला जंगल से सकुशल बरामद

Almora – शनिवार को एक व्यक्ति द्वारा थाना दन्या में सूचना दी गई कि उनकी पुत्री अपने सुसराल वालों से नाराज़ होकर कही चली गई है और कुछ अनहोनी की आशंका है। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष दन्या को टीम गठित कर गुमशुदा महिला की शीघ्र बरामद करने को निर्देशित किया गया। विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार द्वारा 02 टीमें गठित कर डायल 112 टीम को साथ लेकर तत्काल गुमशुदा महिला की खोजबीन शुरू कर दी
गठित टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में लोगों से जानकारी ली गई, कुछ पता नहीं चल पाया। धौलादेवी के जंगलों में कांबिंग करते हुए महिला की तलाश की गई।
अंततः गठित टीमों के दो-तीन घंटे की कांबिंग के पश्चात अथक प्रयास से गुमशुदा महिला को धौलादेवी के जंगल से सकुशल बरामद कर उसके पिता जी के सुपुर्द किया गया।
महिला को सकुशल पाकर परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए, पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

3 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

9 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

22 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

23 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago