जंगल में नव विवाहिता का शव मिलने से मचा हड़कंप
यहां जंगल में नव विवाहिता का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विवाहिता का छः महीने पहले ही विवाह हुआ था। युवती के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद उसका शव रविवार को बरामद हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौलेखाल स्याल्दे के कैलानी में स्थित सोलर प्लांट से लगे जंगल में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान स्याल्दे ब्लॉक के देघाट से लगे जैखाल के तोक गहटदुआ निवासी पूजा (23) पुत्री बालम सिंह के रूप में हुई है। जिसका विवाह करीब 6 महीने पहले हरीश किरौला निवासी बुराड़ी दिल्ली के साथ हुआ था।
युवती इन दिनों दिनों मायके आई हुई थी। बताया कि जन्माष्टमी के दिन महिला शिवालय में जल चढ़ाने के लिए कफलटाना गई , लेकिन नहीं लौटी। परिजनों ने पूजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट देघाट थाने में लिखवाई थी। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
वहीं रविवार की देर शाम कैलानी में लगे सोलर प्लांट के कर्मचारियों ने शव देखा और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद एसआई गणेश राणा और तहसीलदार दीवान गिरि मौके पर पहुंचे। नवविवाहिता की मृत्यु कैसे हुई। इसकी जांच की जा रहीं हैं।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....