ALMORA – अल्मोड़ा नगर में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रावण परिवार के लगभग 22 विशाल पुतले बनाए गए तथा शहर के बीच – बाजार में जुलुस निकल कर लोगो के बीच में गुजरे l लेकिन इन पुतलों को जलूस में घुमाते वक्त बुधवार शाम चौक बाजार में दो अलग-अलग पुतला समितियों के सदस्यों के बीच कहासुनी हो गयी l देखते – देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया l बाजार में अफरा-तफरी फैल गई l मारपीट के बाद रावण समिति के सदस्यों ने पुतला आगे ले जाने से इनकार कर दिया वह मारपीट के लिए दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे l घटना की सूचना मिलने पर तुरंत उप जिला अधिकारी गोपाल चौहान, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव एवं पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों ग्रुपों के सदस्यों को समझाया गया l समझाने के बाद बमुश्किल बाजार से रावण का पुतला देर रात आगे बढ़ा , और जैसे-तैसे स्टेडियम पहुंचा l लेकिन रावण पुतला समिति के लोग पुतला दहन नहीं करने की जिद पर अड़ गए , उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों से माफी मांगने की शर्त रखी , लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो रावण के पुतले का दहन नहीं किया गया, और समिति के लोग उसे वापस ले आए और यथास्थान खड़ा कर दिया l
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....