Categories: सबसे FAST

यह काफी भावुक क्षण है मजदूर का बेटा कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया : मल्लिकार्जुन खड़गे

दिल्ली – कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज अपना पद ग्रहण कर लिया है। निर्वतमान अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज औपचारिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष की कमान मल्लिकार्जुन खडगे को सौंप दी। इस दौरान आयोजित एक समारोह में सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि- यह बड़ी बात है कि एक कमजोर परिवार से आने वाले नेता को पार्टी ने चुना है। वह अपनी मेहतन व लगन से यहां तक पहुंचे हैं। कहा कि मुझे यकीन है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पहले से ज्यादा मौजूद होगी। उन्होंने कहा, लोकतांत्रिक तरह से कांग्रेस ने अपना नया अध्यक्ष चुना है।

कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अपने पहले भाषण में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मेरे लिए यह काफी भावुक क्षण है कि एक सामान्य कार्यकर्ता, मजदूर का बेटा कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा, एक ब्लॉक अध्यक्ष के शुरू हुई मेरी यात्रा को आप सभी ने इस मुकाम तक पहुंचाया है। इसके लिए आप सभी का आभार। उन्होंने वर्तमान सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि नए भारत में भूखमरी, प्रदूषण बढ़ रहा है, लेकिन रुपया गिर रहा है। सरकार सो रही है लेकिन सीबीआई, ईडी और आईटी 24 घंटे काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों और महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

4 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

10 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

23 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

24 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago