Latest news webfastnews
अल्मोड़ा-उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने सीमांत जनपद चमोली के चमोली शहर में अलकनंदा नदी तट पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अंतर्गत लगे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर हुए भीषण हादसे में मरने वालों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं जाहिर करते हुए कहा कि इतने सारे लोगों की मौत के लिए प्रशासनिक लापरवाही व नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत घटिया निर्माण व घटिया तंत्र का भ्रष्टाचार जिम्मेदार है।उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जो उस प्रोजेक्ट की देख रेख कर रहा उसकी सुध लेने वाला व उसके कार्य की निगरानी करने वाला कोई नहीं और जब उसकी करंट से उसके मौत की सूचना लग चुकी थी तो क्यों नहीं प्लांट की बिजली सप्लाई बंद की गई। कर्नाटक ने कहा कि इतनी बड़ी दुर्घटना मानवीय लापरवाही के कारण घट गई इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और जिम्मेदारों पर सामूहिक हत्या का मुकद्दमा कायम होना चाहिए साथ ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में इस्तेमाल हुई सामग्री व यंत्र की गुणवत्ता की भी जांच उच्च स्तर से होनी चाहिए।
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....
पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....