प्रदेश के तीन पुलिस अधिकारियों को केन्द्रीय गृहमंत्री का वर्ष- 2023 स्पेशल ऑपरेशन पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) के निरीक्षक पुलिस अबुल कलाम, उपनिरीक्षक नरोत्तम बिष्ट और उपनिरीक्षक उमेश कुमार को यह पदक प्रदान किया जाएगा।
गौरतलब है कि विगत वर्ष उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की ओर से हरिद्वार से की गयी 3 आतंकियों की गिरफ्तारी में इन अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। ये तीनों पुलिस अधिकारी उत्तराखंड की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) में तैनात हैं
साल 2023 के लिए, 4 विशेष अभियानों के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का विशेष ऑपरेशन पदक दिया गया. इनमें सीआरपीएफ से 51, एनआईए से 09, एनसीबी से 14, आन्ध्र प्रदेश पुलिस से 12, असम पुलिस से 5, गुजरात पुलिस से 20, झारखंड पुलिस से 16 और मध्य प्रदेश पुलिस से 21 लोगों को पुरस्कृत किया गया।
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...
अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5…