अल्मोड़ा: फिर महिला बनी बाघ का निवाला, घर के नजदीक हुआ हादसा
पहाड़ो में हाल के दिनों में लोगों और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की खबरें लगातार बढ़ रही हैं। आए दिन मानव जंगली जानवरों के शिकार हो रहे है। ताज़ा मामला अल्मोड़ा के झडगांव का है ,जहाँ महिला को गुलदार या बाघ ने निवाला बना दिया है। सल्ट विकासखंड के झडगांव में बीते रोज बुधवार को महिला गांव से अचानक गायब हो गयी। गुरूवार की सुबह महिला की शव गांव से दूर जंगल में मृत हालत में मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के सल्ट विकासखंड के झडगांव ग्राम पंचायत के तया मल्ला तोकवासी यशवंत सिंह की 38 वर्षीय पत्नी कमला देवी दिन बुधवार को दोपहर से घर नहीं आई थी। उसके पति, बच्चों को व गांव के लोगों को लगा था कि वह रोज की तरह घर का काम कर पास ही जंगल में घास और लकड़ी लेने गयी है। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने महिला की ढूंढखोज की लेकिन महिला का पता नहीं चला पाया। बाद में ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया। यहां वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन महिला का कुछ अता पता नहीं चला।
घर से कुछ दूरी पर महिला का शव बरामद
आज सुबह ( बृहस्पतिवार) मोहान व जौरासी रेंज के वन कर्मियों की संयुक्त टीम के साथ वन विभाग ने जंगल में कांबिंग की तो घर से कुछ दूरी पर महिला का शव बरामद हुआ। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बताया कि मृतका के गले में दांत के निशान हैं। मृतका के पास गुलदार या बाघ के बाल भी बरामद हुए हैं। विभागीय अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया बाघ या गुलदार के हमले की आशंका जताई है।
डीएफओ माहतिम यादव ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जायेगा। फिलहाल यहा उजागर नहीं हुआ है कि महिला को बाघ ने मारा है या गुदलार ने। इस हादसे के बाद ग्रामीण में काफ़ी रोष व्याप्त हैं।
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......