सम्मान दिलाने के लिए कंधो पर सितारे व पद होना ही जरुरी नही आरक्षी हेमा ऐठानी ( पीआरओ ) ने इस कथन को किया सार्थक

एसएसपी अल्मोड़ा की उपस्थिति मे जनपद के सभी सीओ/थाना/शाखा प्रभारियों, पत्रकार बंधुओं व कर्म0गणों ने पीआरओ/मीडिया प्रभारी के स्थानान्तरण पर दी भावभीनी विदाई,

सीनियर अधिकारियों द्वारा दिये गये टास्कों को पूर्ण करना हो, मीडिया मैनेजमैण्ट, डे-केयर, सीनियर सीटिजन व आमजनमानस के साथ एक अच्छा तालमेल रखते हुए सभी दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया

कार्यो का बखान करते हुए वक्ताओं व उपस्थित जनों के नही रुके आँसू….

एसएसपी ने अपने वक्तव्य में कहा कि सम्मान दिलाने के लिए कंधो पर सितारे व पद होना ही जरुरी नही है आपके द्वारा किये जा रहे कार्य भी आपको सबसे अलग पहचान/सम्मान दिला सकते हैं


 अल्मोड़ा:प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा श्रीमती हेमा ऐठानी पीआरओ एसएसपी अल्मोड़ा के जनपद अल्मोड़ा से जनपद  नैनीताल स्थानान्तरण होने पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई,समस्त पत्रकार बन्धुओं, समस्त थाना प्रभारियों/शाखा प्रभारियों सहित अन्य अधिकारी/कर्म0गण की उपस्थिति में  विदाई समारोह का आयोजन कर नम आँखो से भावभीनी विदाई दी गयी। 



विदाई समारोह का मंच संचालन उपनिरीक्षक दामोदर कापड़ी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीआरओ हेमा ऐठानी के जनपद नियुक्त के दौरान किये गये सराहनीय कार्यो  का बखान किया गया। सीओ आपरेशन सुश्री ओशिन जोशी, निरीक्षक एलआईयू कमल पाठक, थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक, थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, प्रभारी एएनटीएफ सौरभ भारती, तथा कानि0 कविन्द्र देउपा मीडिया सैल द्वारा इनके द्वारा पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठान, ईमानदारी, कड़ी मेहनत व लगन के साथ किये गये सराहनीय कार्यो के अतिरिक्त आमजनमानस/ मीडिया के साथ बेहतर समन्वय रखकर आमजनमानस में जागरुकता पहुचाने/नगर के सीनियर सीटिजनों/ कार्यालय में आने वाले  फरियादियों की समस्याओं को भली-भाँति सुनकर निदान हेतु किये गये प्रयासों की भी  प्रशंसा की गयी साथ ही उपस्थित पुलिस बल से भी इनके कार्यो से प्रेरणा लेकर कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का पालन करने को कहा। अपने वक्तव्य देते समय सभी वक्ताओं की आँखो में आँसू आ गये थे। 



    प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा ने भी इनके सम्मान में अपना वक्तव्य कहा कि पुलिस की ड्यूटी काफी चुनौतीपूर्ण होती है अगर वह महिला हो तो यह और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है क्योकि उन्हें पारिवारिक  दायित्वों का भी निर्वहन करना होता है। श्रीमती हेमा ऐठानी द्वारा पीआरओ की ड्यूटी के अतिरिक्त, अपने सीनियर अधिकारियों द्वारा दिये गये टास्कों को पूर्ण करना हो, मीडिया मैनेजमैण्ट, डे-केयर, सीनियर सीटिजन व आमजनमानस के साथ एक अच्छा तालमेल रखते हुए सभी दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया गया। इसके अतिरिक्त उपवा के तहत भी इनके द्वारा बेहतरीन कार्य करते हुए पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक प्रयास किये गये जो कि सराहनीय है।  साथ ही यह भी कहा कि आपको सम्मान दिलाने के लिए कंधो पर सितारे व पद होना ही जरुरी नही है आपके द्वारा किये जा रहे कार्य भी आपको सबसे अलग पहचान/सम्मान दिला सकते हैं।

आरक्षी हेमा ऐठानी पीआरओ ने इस कथन को शत प्रतिशत सार्थक किया है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

8 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

9 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

13 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

17 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago