घर-घर में विराजमान हो रहे गणपति, देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम




गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज रहा देश। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आज 19 सितंबर 2023 को घर-घर में गणपति विराजमान हो रहे हैं। 10 दिवसीय गणेश उत्सव पर महाराष्ट्र में खास हर्षोल्लास का माहौल नजर आ रहा है। वहीं मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में भक्तों का तांता लगा है। गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र का एक प्रमुख पर्व है, जहां लोग इसे उल्लास के साथ मनाते हैं।

भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है गणेश चतुर्थी का त्योहार

हालांकि, गणेश चतुर्थी के त्योहार की धूम अब देशभर में देखने को मिलती है। यह त्योहार पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

लोग अपने घर में मिट्टी से बनी भगवान गणेश की प्रतिमाएं करते हैं स्थापित

लोग अपने घर में मिट्टी से बनी भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित करते हैं और 10 दिन तक चलने वाले उत्सव के दौरान उनकी पूजा करते हैं।

गणेश चतुर्थी मिलकर काम करने का देता है संदेश: राष्ट्रपति

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है कि गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश की जयंती के रूप में मनाया जाता है जो ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि के प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी उत्साह, और खुशी का त्योहार है जो मिलकर काम करने का संदेश देता है और जीवन में विनम्र रहने और समाज में सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने की प्रेरणा भी देता है।

उन्होंने कामना की कि भगवान श्री गणेश लोगों के बाधाओं को दूर करने में मदद करेंगे ताकि प्रत्‍येक व्‍यक्ति विकसित राष्ट्र के निर्माण में भरपूर योगदान कर सके।

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामानाएं

वहीं पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (x) पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, देशभर के मेरे परिवारजनों को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं। विघ्नहर्ता-विनायक की उपासना से जुड़ा यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन में सौभाग्य, सफलता और संपन्नता लेकर आए। गणपति बाप्पा मोरया!

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

8 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

20 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

2 days ago