अल्मोड़ा: दो दिवसीय ओपन राज्य स्तरीय योगासना प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विभिन्न आयु वर्ग के आधार पर प्रतियोगिता आयोजित

अल्मोड़ा: शनिवार 3 जून 2023 को दो दिवसीय ओपन राज्य स्तरीय योगासना प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रातः काल 9:00 से दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि गणों का बेज लगाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात मार्च पास ,फ्लैग होस्टिंग मशाल प्रज्वलित एवं ‌ प्रतिज्ञा एवं संकल्प लेकर ईश्वर की आराधना करते हुए वंदना स्तुति कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गण और विशेष अतिथि प्रधानाचार्य रैमसे इंटर कॉलेज के द्वारा। संयुक्त रूप से उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग कर किया गया ।

आयोजन समिति के महासचिव कमल कुमार बिष्ट एवं निर्देशक योगनिलेनियम, प्रेम प्रकाश पांडे जी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जनों का बैज लगाकर स्वागत सम्मान किया संयुक्त रूप से संचालन कार्यक्रम का प्रेम प्रकाश पांडे एवं विमला शाही द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्योति मिश्रा (महिला आयोग समिति की उपाध्यक्षा) एवं कपिल शास्त्री , उत्तराखंड स्पोर्ट्स योगासना एसोसिएशन के महासचिव भास्कर ओली, सीमा जोहर, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्णायक मंडल के सदस्य गण आयोजन मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिभागी का आभार व्यक्त किया।

आयोजन समिति के महासचिव कमल कुमार बिष्ट बताया यह प्रतियोगिता आयोजित कराना हमारा मुख्य उद्देश्य प्रतिभावान छात्र छात्राओं को उचित मंच देकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करना पहला लक्ष्य है। अपने संबोधन में डॉक्टर प्रेम प्रकाश पांडे निर्देशक योग नि लेनियम ने बताया कि यह प्रतियोगिता अलग-अलग वर्गों में विभिन्न आयु वर्ग के आधार पर आयोजित की जा रही है इस अवसर पर उत्तराखंड स्पोर्ट्स योगासना एसोसिएशन के( महासचिव) कपिल शास्त्री जी ने प्रतियोगिता के स्तर एंड व्यवस्था को संतोषजनक बताया और आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया निश्चित ही आने वाले भविष्य में अल्मोड़ा योग का एक केंद्र बन पाएगा।

अपार संभावना योग के क्षेत्र में विभिन्न स्तरों पर देखने को मिलती है।

सांय कालीन सत्र में का उद्घाटन राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कपिल शास्त्री जी महासचिव उत्तराखंड स्पोर्ट्स योगासना एसोसिएशन ने की।

इस सत्र में कार्यक्रम का संचालन कुमारी दिव्या जोशी एवं ।कुमारी दीपिका गोस्वामी द्वारा संयुक्त रुप से किया गया इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय योग शिक्षक एवं जे . डी राणा असिस्टेंट प्रोफेसर योग विज्ञान विभाग हिमालयन गढ़वाल यूनिवर्सिटी रवि रौतेला, महासचिव भा ज पा हेमराज रहे । मुख्य अतिथि महोदय एवं विशिष्ठ अतिथि जनों को जसोद सिंह बिष्ट, रूप सिंह बिष्ट डॉ प्रेम प्रकाश पांडे डॉ ज्योति चौहान, नवीन बोरा, नितेश देवल कमल कुमार बिष्ट द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रथम दिवस के प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अगले चक्र में प्रवेश किया

कमल कुमार बिष्ट
महा सचिव
आयोजन सचिव

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago