अल्मोड़ा मेडिकल कालेज से दर्जन भर चिकित्सकों का तबादला गलत,तबादलों को निरस्त करें : बिट्टू कर्नाटक


अल्मोड़ा-विगत दिवस सायंकाल अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के दर्जन भर चिकित्सकों के अकस्मात कर दिए गये स्थानांनतरण पर उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने गहरी आपत्ति दर्ज की है।आज प्रैस को जारी एक बयान में श्री कर्नाटक ने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य सुविधाएं अपनी बदतर दशा में हैं।लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर मात्र अन्यत्र रेफर करने का काम मेडिकल कालेज कर रहा है।ऐसे में मेडिकल कालेज के दर्जन भर चिकित्सकों का स्थानांतरण एक झटके में कर देना पूरी तरह जनविरोधी है।उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो मेडिकल कालेज प्रशासन यह स्पष्ट करे कि किसके इशारों पर दर्जन भर चिकित्सकों का स्थानांतरण यहां से अन्यत्र कर दिया गया।

उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री से भी स्पष्ट शब्दों में मांग की है कि इन चिकित्सकों का स्थानांतरण तुरन्त निरस्त किया जाए और जिसके इशारे पर यह मनमर्जी के स्थानांतरण किये गये हैं उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।श्री कर्नाटक ने कहा कि विगत सायं आनन फानन में मेडिकल कालेज से बाल रोग विशेषज्ञ,नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित दर्जन भर चिकित्सकों का स्थानांतरण कर दिया जाता है।ऐसी क्या आपदा आ गयी जो इन चिकित्सकों को एक साथ अन्यत्र भेज दिया गया सबसे पहले तो मेडिकल कालेज प्रशासन इस बात को स्पष्ट करे।श्री कर्नाटक ने कहा कि चिकित्सकों के स्थानांतरण से आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जबकि पूर्व से ही अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल स्थिति में है । तदुपरान भी अल्मोड़ा मेडिकल कालेज से इतनी भारी संख्या में चिकित्सकों का स्थानांतरण कर दिया जाना किसी भारी भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है।श्री कर्नाटक ने कहा कि मेडिकल कालेज की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त करने की मांग को लेकर वे मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य के कक्ष के बाहर 15 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने आगे कहा कि चिकित्सकों के मनमाने स्थानांतरण में जो भी अधिकारी शामिल होंगे वे उनके खिलाफ भी अब मोर्चा खोलेंगे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

47 minutes ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

7 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

12 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago