कैंची धाम मेले में शटल सेवा के माध्यम से मंदिर पहुंचेंगे यात्री

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में आगामी 15 जून को मेले का भव्य आयोजन किया जाना है जिसको लेकर प्रशासन तमाम प्रकार की तैयारियों मे जुटा हुआ है वहीं मेले की तैयारी अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुकी है। इस बीच कैंची धाम मेले मे ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास रत है जिसके लिए परिवहन विभाग तैयारी से निपटने के लिए होमवर्क कर रहा है। दरअसल मेले में पहुंचने के लिए हल्द्वानी के साथ-साथ रामनगर और कालाढूंगी से भी सटल सेवा बस सर्विस चलाई जाने की तैयारी चल रही है जबकि जाम से निपटने के लिए भीमताल भवाली और नैनीताल की कुछ जगहों को पार्किंग के लिए चुना गया है।अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के कैंची धाम में 15 जून को लगने वाले मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है जिसको ध्यान में रखते हुए सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त फोर्स की मांग शासन स्तर पर की गई है इसके साथ ही पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है जिसमें सटल सेवा से श्रद्धालुओं को कैंची धाम के लिए रवाना किया जाएगा। परिवहन निगम के अधिकारी सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वे ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक कर चुके हैं जिसमें कैंची धाम मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सटल सेवा की सुविधा देने को लेकर टैक्सी चालकों और बस चालकों से वार्ता हो चुकी है। पहले की तरह इस साल भी भीमताल और भवाली से टैक्सी सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर तक भेजा जाएगा। भीमताल और भवाली में कुछ जगह पर अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। जिसके तहत हल्द्वानी और कालाढूंगी से चलने वाली सटल सेवा को रोक कर यात्रियों को आगे टैक्सी के माध्यम से भेजा जाएगा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

2 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

7 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

21 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

22 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago