तुलसी का वास, लक्ष्मी का निवास; जानिए किस दिशा में किस दिन लगाए तुलसी का पौधा Tulsi’s habitat, Lakshmi’s abode; Know in which direction the basil plant should be planted on which direction
रामायण में दोहा है- रामायुध अंकित गृह सोभा बरनि न जाइ। नव तुलसिका बृंद तहं देखि हरषि कपिराइ।। यह प्रसंग उस समय का है, जब माता सीताजी से मिलने के लिए हनुमानजी अशोक वाटिका जा रहे थे।
वहां जाते हुए हनुमान जी ने रास्ते में एक घर देखा। यह घर रामायुध (राम के शस्त्र) से अंकित था और उसकी सुंदरता का वर्णन करना कठिन था। वहां, हनुमानजी ने एक नया तुलसी का वृक्ष समूह देखा, जिसे देखकर वे प्रसन्न हो गए। क्योंकि वह समझ गए कि राक्षसों की इस नगरी में कोई सज्जन भी रहता है।
जिस भी घर में तुलसी का पौधा लगा होता है, वहां सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। कहते हैं कि रोज तुलसी पूजन करने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
वास्तु के अनुसार, अगर तुलसी का पौधा सही दिन और सदी दिशा में घर में लगाएंगे, तो मां लक्ष्मी की कृपा हो सकती है। तो देर किस बात की, जानिए तुलसी का पौधा किस दिन घर में लाना चाहिए और किस दिशा में लगाना चाहिए।
तुलसी का वास, लक्ष्मी का निवासवास्तु के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा गुरुवार और शुक्रवार को लगाना शुभ होता है। इसका कारण यह है कि गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। उन्होंने तुलसी को देवी का दर्जा दिया था और शालिग्राम के रूप में स्वयं प्रकट होकर उनके साथ रहने का वचन दिया था।
शुक्रवार के दिन का महत्व इसलिए है क्योंकि तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। माता लक्ष्मी की कृपा के लिए शुक्रवार के दिन उनकी पूजा की जाती है। इसलिए इन दोनों दिनों में ही किसी दिन तुलसी के पौधे को घर में लगाने की सलाह दी जाती है।
वास्तु के अनुसार, तुलसी को उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। वहीं, आर्थिक उन्नति के लिए पूर्व दिशा में भी तुलसी को लगा सकते हैं।
तुलसी के पौधे के सामने नियमित रूप से घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा बनी रहती है। तुलसी के पौधे में एकादशी और रविवार के दिन जल नहीं देना चाहिए। इन दोनों दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ के साथ ही तुलसी के पौधे के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। प्राकृतिक एंटीबायोटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इसकी पत्तियों का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....