जे.ई./ए.ई. परीक्षा प्रश्न लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी संजीव दुबे के दो भाई गिरफ्तार

नकल माफियाओं पर लगातार नकेल कसने के क्रम में उत्तराखंड पुलिस SIT ने जे.ई./ए.ई. परीक्षा प्रश्न लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी संजीव दुबे के दो भाईयों को गिरफ्तार किया।
जेई/ऐई भर्ती परीक्षा प्रकरण में थाना कनखल में दर्ज मुकदमें की विवेचना कर रही S.I.T. टीम ने मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप पुत्र स्व0 मांगेराम निवासी ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौड़ी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर उ0प्र0 व अमित पुत्र स्व0 मांगेराम निवासी ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौड़ी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर उ0प्र0 से दिनांक 10.02.2023 को एसआटीई कार्यालय में पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त संदीप द्वारा भारत माता मन्दिर हरिद्वार के पास स्थित धर्मशाला में नकल हेतु बिठाये ये अभ्यर्थियों की निगरानी करने व अभियुक्त अमित द्वारा सहारनपुर स्थित हसनपुर में नकल हेतु बिठाये गये अभ्यर्थियों की निगरानी करने का अपराध स्वीकार किया गया। पूछताछ के दौरान उजागर हुए तथ्यों के आधार पर दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
संदीप पुत्र स्व0 मांगेराम ,अमित पुत्र स्व0 मांगेराम निवासी ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौड़ी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर उ0प्र0, गिरफ्तार किए गए दोनो अभियुक्त मुख्य अभियुक्त संजीव दुबे के भाई है जो भारी रकम के लालच में संजीव का साथ दे रहे थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

2 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

7 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

22 hours ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

1 day ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

1 day ago

सोमेश्वर में देव पूजन वैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

सोमेश्वर में देव पूजन वैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या.....

2 days ago