UCC: चमोली ज़िले में लिव इन रिलेशन का पहला पंजीकरण


चमोली- समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद लोगों ने इसके तहत होने वाले विवाह,लिव इन रिलेशन जैसे आवश्यक पंजीकरण करवाने शुरू कर दिया है।चमोली जिले में लिव इन रिलेशनशिप (सहमति संबंध) में भी एक पंजीकरण हुआ हैं।यह पंजीकरण चमोली में नौकरी कर साथ रह रहें कपल ने करवाया हैं,जानकारी के मुताबिक वह जल्द शादी भी करने वाले हैं। UCC कानून के मुताबिक,जो भी युवक युवती एक महीने से अधिक समय से बग़ैर शादी के लिव–इन रिलेशनशिप में हैं और रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है,उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही का प्रावधान हैं।ऐसे कपल को न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से तीन महीने तक की कैद या 10,000 रुपये से अधिक का जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है। प्रदेश सरकार की तरफ़ से 27 जनवरी को प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून लागू कर दिया गया था।जिसके बाद से इसमें पंजीकरण करवाने को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। सीमांत जनपद चमोली में अब तक समान नागरिक संहिता के तहत 199 पंजीकरण हुए हैं।जिसमें चमोली में लिव इन रिलेशनशिप का पहला पंजीकरण हुआ है।हालांकि मैदानी इलाको के बड़ें शहरों में ही लिव इन रिलेशन के कई पंजीकरण हो चुके हैं।लेकिन अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी यह दिखने लगा है,जिसको लेकर लिव इन पंजीकरण की जिले में खूब चर्चा है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

9 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

22 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago