शादी में ढोल बजाने पर पंचायत ने किया सामाजिक बहिष्कार

उधम सिंह नगर/जसपुर। मुस्लिम छीपी वेलफेयर सोसाइटी की पंचायत का नियम तोड़ना दो परिवारों को महंगा पड़ गया। पंचायत ने दोनों परिवारों का अनिश्चितकाल के लिए सामाजिक बहिष्कार कर दिया। पंचायत की ओर से नगर में मुनादी कराकर बाकायदा लोगों को इसकी सूचना दी गई।मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के सदर हाजी अनीस अहमद ने बताया कि पिछले 19 वर्षों से सोसाइटी बिरादरी के लिए सामाजिक कार्य कर रही है। शादी-ब्याह में फिजूल खर्च एवं बेजा रस्मों पर पंचायत ने पाबंदी लगाई हुई है। इसमें ढोल न बजाना भी शामिल है। मोहल्ला जटवारा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का निकाह मोहल्ला चौहानान निवासी युवक के साथ तय किया था। बीते दिवस विवाह समारोह में दोनों परिवारों ने जमकर ढोल बजाया जो बिरादरी की पंचायत के फैसले के खिलाफ था। मना करने के बाद भी दोनों परिवार नहीं माने।मामले को लेकर बिरादरी की बैठक में तय किया गया कि दोनों परिवारों को नोटिस जारी कर अपनी बात रखने का मौका दिया जाए। उसके बाद भी दोनों परिवार बैठक में नहीं आए। तब बिरादरी के पंचों ने फैसला लिया कि दोनों परिवारों के यहां किसी भी तरह के शादी-ब्याह के कार्यक्रम में बिरादरी का कोई भी व्यक्ति शिरकत नहीं करेगा और न ही दोनों परिवारों को अपने यहां बुलाया जाएगा। लोगों को इसकी सूचना देने के लिए नगर में मुनादी भी कराई गई है।

अब तक 15 लोगों का हो चुका है बहिष्कार

जसपुर। सदर अनीस अहमद ने बताया कि सोसाइटी के गठन से अब तक करीब पंद्रह लोगों का हुक्का- पानी एवं सामाजिक बहिष्कार किया जा चुका है। इन लोगों ने भी बिरादरी के नियमों का उल्लंघन किया था। हालांकि माफी मांगने के बाद सामाजिक बहिष्कार खत्म भी किया जा चुका है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

5 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

5 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

9 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

13 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago