प्रदेश में हो रही भारी बारिश और भूस्खलन ने आम से लेकर ख़ास सभी का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। आज जनपद टिहरी में नरेंद्र नगर के पास एक डम्पर वाहन के खाई में गिरने की सूचना पर एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 200 मीटर गहरी खाई से वाहन चालक को घायल अवस्था मे रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह चालक डंपिंग जोन में मिट्टी डालने गया था जहां वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
सोमवार को यह घटना थाना नरेंद्र नगर के पास घटी। घटना की सूचना पुलिस ने एसडीआरएफ को दी। उप निरीक्षक सचिन रावत की टीम 200 मीटर नीचे खाई में रस्सी के माध्यम से उतरी। व डम्पर वाहन तक पहुँच बनायी गयी। वाहन में एक व्यक्ति (चालक) ही सवार था, जो घायल अवस्था में था। SDRF द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुये मुख्य मार्ग तक लाया गया । जिसके बाद एम्बुलेंस के द्वारा उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
बताया जा रहा है उक्त व्यक्ति नरेंद्र नगर डंपिंग जोन में मिट्टी पलटने गया था व अचानक वाहन संख्या UA 07CC 1331 ज्यादा पीछे चले जाने के कारण खाई में जा गिरा। घायल वाहन चालक की पहचान मेहरबान सिंह रावत पुत्र श्री अवतार सिंह, उम्र 40 वर्ष निवासी जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई।
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...