Categories: सबसे FAST

यूकेडी कार्यकर्ताओ ने बृद्धजागेश्वर, जागेश्वर व झाकर सैम मंदिरों में लगाई गुहार

Almora – उत्तराखंड क्रांति दल अल्मोड़ा इकाई द्वारा न्याय यात्रा के दूसरे चरण में बृद्धजागेश्वर, जागेश्वर व झाकर सैम मंदिरों में गुहार लगाई, इस दौरान पनुवानौला,आरतोला, जागेश्वर कस्बों में नुक्कड़ सभाओं में उक्रांद नेताओं ने कहा कि सरकार और अफसरों से अब कोई आश नहीं है कि वे उत्तराखंड को विकास के पथ पर ले जायेंगे भ्रष्टाचार,भाई भतीजावाद से ग्रसित नेता विकास के धन को अंधे की रेवड़ी की तरह फिर फिर अपनों को बांट रहे हैं संबैंधानिक पदों का दुरूपयोग कर नौकरी अपने अपने परिजनों चहेतों को पिछले दरवाजे से दे रहे हैं यही नहीं हाकिम सिंह जैसे दलालों के माध्यम से नौकरियों का खुलकर ब्यापार किया गया कानून ब्यवश्था का ये हाल है दबंग खुले आम हत्या जैसे जघन्य अपराध कर रहे हैं।जनता गरीबी बेरोजगारी से त्रस्त है महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ रहे हर दिन कहीं न कहीं महिलाओं के गायब होने के समाचार आम हैं जिनमें अधिकांश का पता भी नहीं चल पाता नेताओं अफसरों के मकड़जाल में जनता भी कुछ इस तरह फस चुकी है कि उसे अत्याचारों के बिरूद्ध आवाज उठाने की फुर्सत नहीं है इसलिए उक्रांद ने शदियों से इस देवभूमि में पूजे जाने वाले उत्तराखंड के ग्रामों की रक्षा करने वाले देवी देवताओं से गुहार लगाने हेतु न्याय यात्रा का आयोजन किया है। आज यात्रा में उक्रांद उपाध्यक्ष ब्रह्मा नंद डालाकोटी, शिवराज बनौला,उदय महरा लछ्मण सिंह, इन्द्र बनौला,भुवन चंद्र,सौरव डालाकोटी, अभय बिष्ट आदि सम्मिलित रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

8 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

20 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

2 days ago