U’khand panchayat chunav: टॉस से प्रधान पद पर विजेता बने नितिन
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। इस बीच चमोली में प्रधान पद पर रोचक मुकाबला देखने को मिला। यहां दो प्रत्याशियों के बीच बराबर का मुकाबला हुआ। टॉस से प्रधान पद पर विजेता घोषित किया गया। गोपेश्वर पीजी कॉलेज से एमए अर्थशाश्त्र की पढ़ाई कर रहे नितिन का चुनाव टॉस से हुआ। ग्राम पंचायत बणद्वारा में चार प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 383 वोट पड़े। नितिन को 138 और रविन्द्र को 138 वोट मिले। पहले चरण की मतगणना में सुबह नौ बजे ही मामला टाई हो गया। फिर साढ़े 10 बजे टॉस किया गया, जिसमें नितिन विजय हुए। नितिन एनएसयूआई से जुड़े हैं और 2022-23 में गोपेश्वर पीजी कॉलेज में छात्रसंघ में महासचिव रहे। नितिन की अप्रत्याशित जीत से गांव और उनके समर्थकों में उत्साह है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....