News webfastnews
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले ही एक संदिग्ध अभ्यर्थी का मामला सामने आया है।आरोपी ने न सिर्फ शैक्षिक प्रमाणपत्र बल्कि जाति प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र और सेवायोजन विभाग की आईडी तक फर्जी तरीके से तैयार कर तीन अलग-अलग आवेदन किए।मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी सुरेंद्र कुमार ने भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर आवेदन पत्र भरे थे।सभी दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर सुरेंद्र के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें इस परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर को किया जाना था।
आरोप है कि सुरेंद्र ने व्यवस्थित तरीके से फर्जीवाड़ा कर चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी है।बताया जा रहा है कि आयोग ने पहले ही उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया को सख्त किया था, जिसके चलते यह मामला पकड़ में आया। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…