UKSSSC ने PWD में 88 पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 7 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

उत्तराखंड में सरकारी जॉब तलाश रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ग के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग में अमीन के 88 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2024 है और वहीं लिखित प्रतियोगी परीक्षा की अनुमानित तिथि 25 फरवरी 2024 है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 07.02.2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता
पोस्ट – अमीन
उम्मीदवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद या उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष कोई परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से सर्वे मैप के सिविल ट्रेड में 2 साल का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

सैलरी 25,500 /- 81,100/- Level 4

आयु सीमा 18 से 42 वर्षा

जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यूकेएसएसएससी पीडब्ल्यूडी भर्ती से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, वेतन संरचना, रिक्ति विवरण, आवेदन शुल्क आदि ऑनलाइन आवेदन पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर देख सकते है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

11 minutes ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

10 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

23 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago