UKSSSC पेपर लीक मामले में साबिया की हो गई गिरफ्तारी

स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा में प्रश्न पत्र के फोटो आगे भेजने वाली अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

गिरफ्तार अभियुक्ता को अपने भाई के प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने की थी जानकारी

अभियुक्ता द्वारा नकल कराने के उददेश्य से उसे भेजे गये प्रश्न पत्रों के फोटो को सॉल्व करने हेतु भेजा गया था आगे

 

 

दिनांक 21-09-25 को सोशल मीडिया के माध्यम से UKSSSC द्वारा आयोजित कराई जा रही स्नातक स्तरीय पदों के लिये लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्रों के फोटो को अज्ञात व्यक्ति द्वारा आउट करने तथा उनके स्क्रीनशॉट को कुछ सोशल मीडिया एकाउंट्स पर प्रसारित करने के सम्बन्ध में UKSSSC द्वारा दिये गए शिकायती पत्र की जांच हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा एसआईटी गठित की गई थी, एसआईटी द्वारा सम्पूर्ण प्रकरण की जांच में सोशल मीडिया पर आउट हुए फोटो के सोर्स की जानकारी करने पर जनपद टिहरी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत महिला सुमन के पास उक्त प्रश्नों के फोटोग्राफ्स भेजे जाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर सुमन को पूछताछ हेतु लाया गया, जिसके द्वारा उक्त प्रश्नों के फोटो को उसके एक पुराने परिचित खालिद मलिक के नम्बर से उसकी बहन साबिया द्वारा भेजे जाने तथा शक होने पर सुमन द्वारा उक्त प्रश्न पत्रों के फोटो के स्क्रीनशॉट लेकर प्रकरण के सम्बन्ध में एक अन्य व्यक्ति को सूचना देते हुए उक्त स्क्रीनशाॅट उपलब्ध कराने की बात बतायी गई, जिनके द्वारा परीक्षा प्रणाली को सनसनीखेज बनाने के लिये उक्त स्क्रीनशॉट को परीक्षा के उपरांत सोशल मीडिया को वायरल किया गया था।

प्रकरण की जांच के दौरान सुमन से पूछताछ में अभियुक्त खालिद मलिक की एक अन्य बहन हिना की भूमिका भी संदिग्ध मिली, जिस पर प्रकाश में आये सभी व्यक्तियों के विरूद्व एस0आई0टी0 द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर थाना रायपुर पर मु०अ०सँ०: 301/25 धारा 11(1),11(2),12(2) उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिसकी विवेचना एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के सुपुर्द की गई।विवेचना में विवेचक पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा उक्त प्रकरण में घटना की कड़ियों को जोड़ते हुए घटना स्थल आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट, थाना पथरी, हरिद्वार का निरीक्षण किया गया तथा परीक्षा केंद्र के प्रिंसिपल, कक्ष निरीक्षकों व अन्य गवाहों से गहन पूछताछ की गई हैं। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त खालिद मलिक की बहन साबिया को अभियुक्त के बहादुरपुर जट स्थित परीक्षा केन्द्र से उक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रतिभाग करने की जानकारी थी, उसके बावजूद भी उसके द्वारा प्रश्न पत्रों के प्राप्त फोटो को सॉल्व करने हेतु प्रोफेसर सुमन को भेजते हुए उनसे वार्ता की गई तथा उक्त प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किये गये। अभियुक्ता द्वारा पूर्ण जानकारी होने के बाद भी नकल कराने के उद्देश्य से प्रश्नों को भेजने तथा उनके उत्तर प्राप्त करने के सम्बंध में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्ता साबिया को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों द्वारा प्रयास किये जा रहे है।सुमन से पूछताछ के आधार पर अभियोग की विवेचना में उक्त सभी व्यक्तियों, जिनके द्वारा प्रश्नपत्र के फोटो आउट होने की सूचना पुलिस अथवा किसी अन्य सक्षम प्राधिकारी को न देकर परीक्षा के उपरांत प्रश्न पत्र के स्क्रीनशॉट्स को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था, के विरूद्ध भी जांच की जा रही है, यदि उक्त व्यक्तियों द्वारा समय रहते प्रश्नपत्र की फोटो आउट होने के सम्बन्ध में सक्षम प्राधिकारी या आयोग या पुलिस को सूचना दी गई होती तो सम्भवत: समय रहते अभियुक्त खालिद व उसके अन्य सहयोगियों को परीक्षा केन्द्र से ही गिरफ्तार किया जा सकता था।

 

 

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्ता :-

 

1- साबिया पुत्री शहजाद, निवासी सुल्तानपुर आदमपुर, थाना लक्सर हरिद्वार, उम्र 35

 

 

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago