News uttarakhand
हरिद्वार: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में कथित पेपर लीक के आरोपों की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग अब सीधे जनता से जानकारी जुटाएगा। सेवा निवृत्त न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी सोमवार को हरिद्वार स्थित डाम कोठी में जनसुनवाई करेंगे।इस दौरान परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों, अभिभावकों और अन्य संबंधित व्यक्तियों से तथ्य और साक्ष्य एकत्र किए जाएंगे। जनसुनवाई दोपहर एक बजे से तीन बजे तक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर कोई भी व्यक्ति, जो परीक्षा से संबंधित जानकारी रखता है, आयोग के समक्ष अपनी बात रख सकेगा।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य अधिक से अधिक प्रत्यक्ष जानकारी जुटाकर जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि आयोग प्राप्त सभी तथ्यों का परीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा, जिससे भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं को रोका जा सके।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…