• Sun. May 24th, 2026

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में नशे तस्करों को जेल भेजने का सिलसिला लगातार है जारी।

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में नशे तस्करों को जेल भेजने का सिलसिला लगातार है जारी।

लमगड़ा पुलिस ने 754 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

 

इस क्रम में दिनांक 23.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा श्री बलवन्त सिंह रावत* के पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री प्रमोद पाठक के नेतृत्व में प्रभारी चौकी मोरनौला श्री नरेश कोहली मय पुलिस टीम द्वारा मोतियापाथर क्षेत्र में चेकिंग के दौराने एक व्यक्ति के कब्जे से 754 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया। अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में FIR NO-09/2026 धारा-8/20 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 

बरामदगी- 754 ग्राम अवैध चरस बरामद।

कीमत- 1,50,800/-रुपये।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

रहीस सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र नन्हे निवासी ग्राम घमोईया पो0 ककेड़ी,हरदोई जिला हरदोई (उ0प्र0)

 

गिरफ्तारी टीम-

1- श्री नरेश कोहली, प्रभारी चौकी मोरनौला थाना लमगड़ा

2- हेड कानि0 श्री दीपक सिंह महरा, थाना लमगड़ा

3- हेड कानि0 श्री प्रदीप सिंह रौतेला, थाना लमगड़ा

4- कानि0 श्री केशव सिंह भौंत, थाना लमगड़ा

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *