ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्यक्ष चुनाव का केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री ने भी किया समर्थन
ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पंचायत सदस्यों की बड़े स्तर पर खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए के प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने की प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज की बात का केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने भी समर्थन किया है।
प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल से नई दिल्ली में मुलाकात की इस दौरान उन्होंने ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पंचायत सदस्यों की बड़े स्तर पर होने वाली खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए के प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतों में ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने का अधिकार राज्यों को दे दिया जाये। उनकी इस बात का केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने समर्थन करते हुए इस पर विचार करने की बात कही है।
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......