दहेज लेने के लालच में फंस गया दूल्हा बेचारा, धोखाधड़ी के कई हुए शिकार

भारतीय समाज में दहेज़ ऐसी प्रथा है जो छूटे ना छूटती है। इसको कुप्रथा से जाने कितने ही परिवार बर्बाद हुए हैं। यूपी के कानपुर जिले में भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है। यहां सर्व समाज फाउंडेशन संस्था के सदस्यों ने 270 लोगों से करोड़ों की ठगी की। हालांकि अभी तक धोखाधड़ी के शिकार 35 लोग ही सामने आए हैं। इस संस्थान में पिता-पुत्र लोगों को लोगों को झांसा देकर शादी के लिए फंसाते थे। लोगों को दहेज का लालच भी देते थे।दोनों कहते थे कि 11 हजार की रसीद कटेगी, जिसमें सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी कराई जाएगी। 21 हजार रुपये की रसीद कटवाने पर बाइक, 51 हजार रूपये में कार और प्लॉट दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति रसीद कटवाने के बाद अब बताई गई जगह पर पहुंचता तो उसे असलियत पता चलती। इसके बाद वर पक्ष को सिवाए रोने के अलावा कुछ नहीं दिखता। वहां न तो कोई मंडप होता था और न ही शहनाई वाले। गुरुवार की देर रात गोविंदनगर थाने में ठगी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है। फतेहपुर के ललौली थानाक्षेत्र के मड़फा गांव निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि उनकी बहन की सहेली रोशनी ने उनकी मुलाकात गुजैनी जी ब्लॉक निवासी धर्मेंद्र और उनके बेटे अमन से कराई थी। धर्मेंद्र ने कहा कि 26 दिसंबर को मोतीझील में सगाई और सामूहिक गोदभराई है। इसमें बेटे उमाकांत की शादी कराने का रजिस्ट्रेशन करा लो। रजिस्ट्रेशन के लिए 11 हजार, 21 हजार और 51 हजार की रसीद काटी जा रही थी। रसीद कटवाने वालों को दहेज के उपहार में बाइक, प्लॉट और कार का लालच भी दिया गया। इससे लोग और झांसे में आ गए और दोपहर तीन बजे समारोह में शामिल होने मोतीझील पहुंचने को कहा गया। वहां पहुंचे तो न तो कोई टेंट शामियाना दिखा और न संस्था के लोग। खुद को ठगा महसूस करने के लिए दूल्हा और उसके परिवार लोग रोने लगे। इसके बाद रोशनी से संपर्क किया तो उसने खुद के साथ भी ठगी की बात कहते हुए रतन लाल नगर चौकी बुलाया।पुलिस ने अमन को हिरासत में ले लिया। गोविंद नगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ितों की संख्या 35 हैं। सभी से एक के साथ करीब 11 हजार की ठगी हुई। व्हाट्सएप पर फोटो, उपहार का लालच शादी कराने के नाम पर 11 हजार की रसीद काटकर लड़की की फोटो व्हाट्सएप के जरिए भेजकर पैसा लेते थे। 11 हजार में सिर्फ शादी और 21 हजार में शादी में बाइक मिलने की बात बताई थी। 51 हजार की रसीद कटाने पर कार और प्लॉट दिलाने का दावा किया गया।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

3 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

4 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

7 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

12 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago