आधार कार्ड करें अपडेट, नहीं तो हो सकता हैं रिजेक्ट , ऐसे करें अपडेट, जानिए पूरी प्रक्रिया

दिल्ली – आधार कार्ड आज एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है. इसकी आवश्यकता तकरीबन हर जगह हो जाती है. अगर ऐसे में आपके आधार में भी कुछ गलतियों को ठीक करना है, या किसी चीज को आप अपने आधार में सही करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. इतना ही नहीं, अगर आपको आपके आधार में कोई सुधार नहीं भी करना हो, तब भी आपको ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से आपने आधार कार्ड को रिन्यूअल करवाना होगा.असल में यूआईडीएआई ने कहा है कि यदि आपका आधार 10 साल पहले बना था और इसे अपडेट नहीं किया गया है, तो आपसे अनुरोध किया जाता है कि आप अपनी ‘पहचान के प्रमाण’ और ‘पते के प्रमाण’ के दस्तावेजों को अपलोड कर इसे फिर सत्यापित करें. ऑनलाइन अपलोड करने का शुल्क 25 रुपये और ऑफलाइन के लिए 50 रुपये है.

13 साल पहले आधार की शुरुआत हुई

आधार कार्ड बनाने की शुरुआत 29 सितंबर 2010 को पहला आधार कार्ड जारी करने के साथ हुई थी. इसे बायोमेट्रिक बनाया गया है. आंखों की स्कैनिंग से लेकर हाथों की सभी अंगुलियों के फिंगर प्रिंट को कैप्चर किया जाता है. सरकार के पास यूआईडीएआई (UIDAI) के जरिए सभी का डाटा रखा गया है. यह संस्था इसका पूरा संचालन करती है. वेबसाइट के माध्यम से काफी काम किए जा सकते हैं.

10 साल पूरा होने पर जरुरी  करना होगा अपडेट

जिन लोगों का आधार कार्ड बने 10 साल से ज्यादा समय हो गया है, उन्हें इसे अपडेट कराना होगा. यानी 10 साल में आपने एक बार भी अपडेट नहीं किया है, तब आपको यह करना होगा. आपको अपना मोबाइल नंबर, नाम और पता अपडेट करना होगा.आधार कार्ड आज सभी के लिए लगभग जरूरी हो गया है. जिनके पास भी आधार कार्ड नहीं है, वह सरकार की किसी योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं.

ऐसे करें अपने आधार को अपडेट

आधार कार्ड अब पहचान पत्र के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा रहा है. नागरिकों को सभी बैंकिंग सुविधा के लिए, मोबाइल फोन के सिम के लिए और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आधार कार्ड ही मांगा जाता है. अगर आपको अपने आधार में सुधार करवाना हो, तो आप इस प्रक्रिया को अपना सकते हैं.

  • आपको सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट Uidai.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉगिन करें.
  • इसके बाद कैप्चा भरकर Send OTP पर क्लिक करें
  • अब अपने फोन नंबर पर आए OTP को भरकर सब्मिट पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन आधार सर्विस पर जाना होगा.
  • इसके बाद सूची में नाम, पता, लिंग, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर की लिस्ट दिखेगी.
  • अब आप जो भी जानकारी अपडेट करना चाहते है, उसे सिलेक्ट कर सकते हैं.
  • What do you want to Update ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद नए पेज पर आपको कैप्चा देकर OTP वेरिफिकेशन करना होगा.
  • फिर Save and Proceed पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा.

अब आप चाहें तो बिना ऑनलाइन अप्वाइंटमेट लिए सीधे ऑफलाइन माध्यम से जाकर भी अपने आधार को अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको सभी जरूरी दस्तावेज की मूल प्रति अपने साथ नजदीकी आधार केंद्र पर जाना होगा.

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

2 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

7 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

22 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago

Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...

1 day ago

अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5 लाख की आर्थिक राहत

अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5…

2 days ago