अल्मोड़ा: गोपेश्वर सम्मेलन में प्रतिभाग कर रहे उपपा के पदाधिकारी

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का जनपद चमोली का जिला सम्मेलन 30 अप्रैल को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में हो रहा है जिसमें जनपद चमोली के कार्यकारिणी के साथ ही उत्तराखंड में वैकल्पिक राजनीति की संभावना पर भी गंभीर चर्चा होगी।

सम्मेलन में भागीदारी करने हेतु उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी एवं प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी समेत अनेक केंद्रीय पदाधिकारी गोपेश्वर गए हैं।

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी पिछले डेढ़ दशक के राज्य में ज्वलंत समस्याओं के साथ माफियाराज के खिलाफ निरंतर सक्रिय है। जिसके बाद अब राज्य की संघर्षशील, ईमानदार ताकतें तेजी से उपपा के साथ जुड़ रही हैं। पार्टी को विश्वाश है कि उत्तराखंड राज्य की अवधारणा के अनुरूप राज्य को विकसित करने और राज्य की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाली राजनीतिक ताकतों, भू माफियाओं से लोहा ले रही उपपा को जनता सचेत रूप से समर्थन देने का मन बना चुकी है।

उपपा अध्यक्ष ने कहा कि गोपेश्वर में होने वाले सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय महासचिव प्रभात ध्यानी, केंद्रीय महामंत्री नरेश नौडियाल पौड़ी, विक्रम सिंह फर्सवान रुद्रप्रयाग, नारायण राम अल्मोड़ा, केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती आनंदी वर्मा, केंद्रीय कार्यकारिणी के जसवंत सिंह बिष्ट, बी.डी. असनोड़ा गैरसैंण, उपपा के सक्रिय नेता कौस्तुभानंद भट्ट, बसंत सिंह खनि, प्रकाश चंद्र जोशी, उछास के दीपांशु पांडे इस सम्मेलन को रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगले कुछ माहों में उपपा पूरे राज्य में पार्टी संगठन को सशक्त कर लेगी और आगामी नगर पालिका चुनावों व संसदीय चुनावों में पूरे दम खम से उतरेगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

9 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

22 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago