Categories: सबसे FAST

उपपा का 16 दिसम्बर को तमाम जन संगठनों के साथ “नैनीताल चलो” का आह्वान

अल्मोड़ा – उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने जगदीश हत्याकांड पर सरकार की बेरुखी, प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, अंकिता व हैलंग मामले में लीपापोती समेत तमाम जन समस्याओं को लेकर 16 दिसम्बर को तमाम जन संगठनों के साथ “नैनीताल चलो” का आह्वान किया है. आज डा. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि प्रदेश में सरकार के संरक्षण में अपराध और अराजकता लगातार बढ़ रही है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में हुई बैठक में हैलंग में ग्रामीण महिलाओं के साथ जुल्म- ज्यादती करने के लिए जिम्मेदार लोगों पर सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की जिससे उत्तराखण्ड की जनता स्वयं को अपमानित महसूस कर रही है. बैठक में दलित युवक जगदीश चंद्र की जातिवादी तत्वों द्वारा निर्मम हत्या पर प्रदेश सरकार, जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं की चुप्पी, अंकिता हत्याकांड में प्रभावशाली दोषियों को बचाने की कोशिश, पिंकी, मुकेश, मनाली, विरेंद्र कुमार, सुनील, केदार भंडारी, विपिन रावत जैसे लगातार हो रहे कांडों से उत्तराखण्ड की जनता आहत महसूस कर रही है.  उपपा ने कहा कि उत्तराखण्ड भर्ती घोटाले, नौकरियां की लूट और जंगली जानवरों के आतंक से त्रस्त है, कर्मचारी,पेंशनर आंदोलित हैं, बेरोजगारी,महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है, किंतु सरकार अपनी न्यायसंगत मांगों के लिए लड़ रहे लोगों की उपेक्षा कर रही है. उत्तराखण्ड राज्य का दुर्भाग्य है कि जगदीश हत्याकांड में प्रदेश के मुख्यमंत्री, विधायक, सांसदों ने रहस्यमय चुप्पी साध कर इस बात का संकेत दिया है कि उन्हें दलितों, वंचितों व आम लोगों की कोई परवाह नहीं है, जिसके खिलाफ सड़कों पर उतरना आज की जरूरत बन गई है. बैठक का संचालन केन्द्रीय महासचिव एडवोकेट नारायण राम ने किया. बैठक में पार्टी की केन्द्रीय उपाध्याय आनंदी वर्मा, केन्द्रीय महासचिव नरेश नौडियाल, नगर अध्यक्ष हीरा देवी, उपाध्याय सरिता मेहरा, केन्द्रीय कार्यकारिणी के एडवोकेट गोपाल राम, किरन आर्या, राजू गिरी, अनिल कुमार, बिहारी लाल, रश्मि आर्या सहित तमाम लोग उपस्थित थे.

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

3 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

9 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

14 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago