हल्द्वानी: प्रेमी ने होने वाले पति को भेज डाले अश्लील फोटो, शादी टूटने से आहत युवती ने की आत्महत्या

हल्द्वानी: एक युवती की शादी होने को अभी तीन दिन ही बचे थे कि उसने पहले ही जीवनलीला समाप्त कर दी। हल्द्वानी की रहने वाली लड़की की शादी रानीखेत में एक युवक के साथ तय हुई थी। इसकी जानकारी उसके पूर्व प्रेमी को लग गई। तब उसने लड़की के होने वाले पति व उसके रिश्तेदारों को युवती की कुछ आपत्तिजनक फोटो भेज दी। जिसके बाद शादी टूट गई। घटना से व्यथित युवती ने फांसी लगा जान दे दी।

इसकी सूचना 112 पर कॉल करके पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है जिस समय युवती ने ये कदम उठाया उस समय उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था। शादी टूटने के बाद से युवती गुमसुम चल रही थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फंदा काटकर युवती को उतारा।

बरात आने के तीन दिन पहले शादी कैंसिल हो गई थी। युवती के घरवालों ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से युवती घर पर ही रह रही थी। बुधवार के दिन उनके घर वाले काम से कही बाहर गए थे। तभी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने इसकी सूचना 112 पर कॉल करके दी। सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को फांसी से नीचे उतारा। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है

पुलिस ने बताया कि रामपुर रोड निवासी एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एक महीने पहले युवती की शादी टूट गई थी। वह सिडकुल में काम करती थी। उसी दौरान कोटद्वार निवासी युवक से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। इस बीच युवती की शादी रानीखेत निवासी युवक से तय हो गई। यह खबर जब उसके प्रेमी को लगी तो उसने युवती के होने वाले पति और जेठ को आपत्तिजनक फोटो भेज डाले। इसके बाद दूल्हे पक्ष ने शादी करने को मना कर दिया

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

6 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

7 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

15 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago