रानीखेत में कौमी एकता का प्रतीक उर्स समारोह जारी बीजेपी कांग्रेस मिलकर की चादर पोशी
रानीखेत ।हजरत कालू सय्यद बाबा की मजार पर कौमी एकता का प्रतीक उर्स समारोह जारी है।
51वें उर्स मुबारक़ में रानीखेत की जनता की ओर से चादर चढ़ाई गई। जिसमें
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ख़ादिम मो० मोहसिन ने चादर चढ़ाने के पश्चात दुआ (प्रार्थना) में देश-प्रदेश व रानीखेत में अमन-चैन, देश में खुशहाली व आपसी भाईचारे व सद्भावना की दुआ मांगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा द्वारा लंगर बाटा गया। उर्स समारोह में दर्जनों दुकाने लगाई गई है तथा बच्चो के मनोरंजन के लिए झूले लगाये गए हैं।
देर रात तक कब्बालियो का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है।
कार्यक्रम में चिलियानौला नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, त्रिभुवन शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, निवर्तमान व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, पार्वती रावत, कुलदीप कुमार, कमलेश बोरा, गोपाल सिंह देव, अजय कुमार बबली, हेमंत बिष्ट, चंदन बिष्ट, सोनू सिद्दकी, विनीत चौरसिया, हिमांशु नैनवाल आदि मौजूद रहे।
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....
पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....