Categories: सबसे FAST

पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगाती दो युवतियों को डंपर वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता – खटीमा हाईवे पर पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगाती दो युवतियों को डंपर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पचपेड़ा के पूर्व प्रधान की पुत्री की मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वाहन चालक वाहन के साथ फरार हो गया पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पचपेड़ा भटटा के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह करनावल की 26 वर्षीय पुत्री मंजीत कौर बिडोरा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बलबंत सिंह की पुत्री 23 वर्षीय सुनीता कौर के साथ पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारी कर रही थी। दोनों रोज की तरह शनिवार तड़के घर से खटीमा नेशनल हाईवे पर दौड़ लगाने के लिए निकली थी। डियोढ़ी मोड़ के पास हाईवे होटल के सामने सितारगंज की ओर से आ रहे डम्पर ने दोनों को टक्कर मार दी।टक्कर लगने से मंजीत कौर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि उसकी सहेली सुनीता कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका मंजीत कौर के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाद चालक मौके से वाहन सहित फरान हो गया। पुलिस अज्ञात डम्पर चालक की तलाश कर रही है। वहीं घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा है। डंपर से हुए हादसे को लेकर ग्रामीणों में भी रोष है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

6 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

16 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago