Latest news webfastnews
अल्मोड़ा , आनन्द बल्लभ जोशी द्वारा लिखित बालोपयोगी पुस्तक,बालोपयोगी शिक्षाप्रद कहानियों का विमोचन आज नगर पालिका सभागार में त्रिभुवन गिरि , आनन्द सिंह बग्डवाल आनन्द सिह ऐरी तथा हेम जोशी श्याम सिंह कुटौला व समारोह की मुख्य अतिथि शोभा जोशी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुवा । कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिभुवन गिरि गोस्वामी ने तथा संचालन आनन्द बल्लभ लोहनी ने किया इस अवसर पर अपनी बात रखते हुवे पुस्तक लेखक आनन्द बल्लभ जोशी ने कहा कि पुस्तक लिखने की प्रेरणा उन्हे त्रिभुवन गिरि ने प्रदान की उन्होंने कहा कि यह पुस्तक बच्चों की जिज्ञासाओं को शान्त करने तथा उन्हें नई जानकारी देने के उद्देश्य से की गई है , कुमाऊनी में लिखी कहानी के रूप मे यह पुस्तक बच्चों के लिये जरूर उपयोगी होंगी । मुख्य अतिथि शोभा जोशी ने कहा कि आनन्द बल्लभ जोशी ने बड़े परिश्रम से यह पुस्तक लिखी रुस्तक के माध्यम से उन्होंने अपनी पत्नी स्व पुष्पा जोशी को श्रद्धान्जली दी है जिसका कोई मूल्य निर्धारित नही है । इस अवसर पर कई वक्ताओं ने अपने विचार ब्यक्त किये ,जिसमें आनन्द सिह ऐरी, आनन्द सिंह बग्डवाल , डे केयर के अध्यक्ष हेम जोशी भावना पाण्डे , भावना जोशी नवीन पाठक डा़ जे सी दुर्गापाल ,दीप लाल साह , , लक्ष्मण सिंह ऐठानी , संजय पाण्ड़े कमला जोशी ने भी विचार ब्यक्त किये ।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....