उत्तराखंड में 12 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। कंपनियां पिछले चार सालों से फर्जी तरीके से व्यापार कर रही थी ।
राज्य कर विभाग ने प्रदेश में 12 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी है। बिटुमिन व फ्यूल ऑयल का व्यवसाय कर रही 12 कंपनियों के 16 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर की गई करवाई में यह चोरी पकड़ में आई। इन फर्मों की और से अपनेे व्यापार से संबंधित फर्जी संव्यवहारों को छिपाने के लिये बिल टू शिप टू का मोड्यूल का सहारा लिया जा रहा था।
ये कंपनियां पिछले 4 सालों से देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रूड़की, काशीपुर, हल्द्वानी और रूद्रपुर में फर्जी तरीके से व्यापार कर रही थी। राज्य कर विभाग की ओर से गठित 16 टीमों के 60 अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई में यह मामला सामने आया।
आयुक्त राज्य कर डॉ० अहमद इकबाल की और से बोगस बिलिंग या फर्जी इनपुट का लाभ उठाकर कर चोरी करने वाली अन्य फर्मों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
आयुक्त कर द्वारा सभी करदाताओं से यह भी अपील की गई हे कि वे समय से रिटर्न दाखिल करते हुए देय कर को जमा करें तथा यदि इस संबंध में कोई समस्या हो तो हेल्पलाइन नं.-1800120122277 से सम्पर्क कर सकते हैं.
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....