जल्द ही ए.एन.एम के 330 और चतुर्थ श्रेणी के 2 हजार 5 सौ पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से होगी भर्ती- धन सिंह रावत

प्रदेश के राजकीय अस्पतालों में जल्द ही ए.एन.एम के 330 और चतुर्थ श्रेणी के 2 हजार 5 सौ पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री धन सिंह रावत
ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में खण्ड स्तर पर रोगी कल्याण समिति का गठन किया जायेगा। डॉक्टर रावत ने कहा कि आर्थिक रुप से कमजोर मरीजों की सहायता और अस्पतालों के बेहतर संचालन के लिये ब्लॉक स्तर पर रोगी कल्याण समिति का गठन भी किया जायेगा।

जिला स्तर पर गठित जिला स्वास्थ्य प्रबंधन समिति का पुनर्गठन कर जनसहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

डा. रावत ने कहा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में वृहद स्तर पर अभियान संचालित किए जाएं। गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए चलाई जा रही खुशियों की सवारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

साथ ही उन्होंने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने जिलों में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही इनकी नियमित निगरानी भी करें। ब्लॉक स्तर पर गठित होने वाली रोगी कल्याण समिति व जिला स्वास्थ्य प्रबंध समिति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

3 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

13 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago