नशे में धुत युवक ने बाइक की चाबी न देने पर की पीट पीटकर पत्नी की हत्या

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रुड़की में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रुड़की के बुग्गवाला थाना क्षेत्र के गांव बंदरजूड़ में शराब के नशे में धुत युवक ने पीट पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।आरोप है कि नशे में धुत युवक ने जब पत्नी से बाइक की चाबी मांगी तो पत्नी ने पति की हालात देखते हुए चाबी देने से इंकार कर दिया। गुस्से में आकर युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना शनिवार देर शाम की है। थानाध्यक्ष बुग्गावाला भगवान सिंह महर को मृतक के परिजनों ने बताया कि इरशाद पुत्र सफाकत निवासी ग्राम बंदरजूड़ शराब के नशे में शनिवार देर शाम अपने घर पहुंचा। बाहर जाने के लिए पत्नी से बाइक की चाबी मांगने लगा।इरशाद को नशे की स्थिति में देखकर पत्नी इसराना ने चाबी देने से इन्कार कर दिया। इस बात से नाराज इरशाद ने अपनी पत्नी इसराना की बेरहमी से पिटाई शुरु कर दी। पास के लोगों ने जब इसराना को छुड़ाने का प्रयास किया तो इरशाद ने उसका बाल पकड़कर सर को फर्श में पटक दिया। गंभीर हालत में इसराना को रुड़की अस्पताल ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने 30 वर्षीय इसराना को मृत घोषित कर दिया। बुग्गावाला थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने बताया की मृतका के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर महिला के पति समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

चार साल पहले हुई थी शादी

परिजनों ने बताया कि इसराना की शादी 25 नवम्बर 2021 में बुग्गावाला क्षेत्र के गांव बंदरजूड़ में इरशाद के साथ हुई थी। तब से ही इसराना को इरशाद ने दहेज के लिए परेशान करना शुरु कर दिया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज भी दिया था। इसके बावजूद इरशाद बहन को दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करता था।मृतक के परिजन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। परिजनों ने आरोपी इरशाद समेत ससुराल पक्ष के करीब नौ लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने बताया कि बहुत जल्द आरोपी इरशाद को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अन्य के खिलाफ भी मामले की जांच की जा रही है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

4 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

5 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

8 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

13 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago