उत्तराखण्ड: 9 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया सहायक लेखाकार

शुक्रवार को सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखण्ड द्वारा सिडकुल सितारगंज के सहायक लेखाकार को 9 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत के बाद तत्परता से तत्काल ट्रैप टीम का गठन कर लेखाकार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता द्वारा सिडकुल में 2 प्लॉट के लिए आवेदन किया गया था, जिसका आवंटन होने एवं पूर्ण भुगतान करने के बाद रजिस्ट्री की एनओसी उपलब्ध कराने के एवज में आर.एम. सिडकुल, सितारगंज के कार्यालय में तैनात अकाउन्टेन्ट उमेश कुमार पुत्र प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी काठगोदाम हल्द्वानी नैनीताल ने रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था।उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनाक 05.01.2024 को आर0एम0 सिडकुल, सितारगंज के लेखाकार उमेश कुमार पुत्र श्री ओम प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी, थाना काठगोदान जनपद नैनीताल को शिकायतकर्ता से 9.000/- रूपये (नौ हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों सिडकुल कार्यालय सितारगंज में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूँछताछ जारी है, उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा

शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जाँच किए जाने पर प्रथम दृष्टतया सही पाए जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आज आर.एम. सिडकुल सितारगंज के लेखाकार उमेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अचानक हुई गिरफ्तारी के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

5 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

19 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago