Uttarakhand: चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई कि चोर हड्डिया चुरा के लें गया
धार्मिक नगरी हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाला मामला उजागर हुई है। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ कलां गांव के श्मशान घाट से एक युवक ने मृतक की अस्थियां चुरा लीं।घटना तब घटी जब परिजन अंतिम संस्कार के बाद वहां से जा चुके थे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति वहां पहुंचा और तंत्र-मंत्र करने लगा। चंद गांव वालों को इस पर संदेह हुआ और उन्होंने मृतक के परिवार वालों को खबर की।परिजन तुरंत श्मशान घाट पहुंचे तो आरोपी ने अपना झोला उठाया और भागने का प्रयास किया। मगर आसपास के लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। जब झोले की तलाशी ली गई तो अंदर से मृतक की अस्थियां, तंत्र-मंत्र की सामग्री बरामद हुई।मृत के घरवालों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह तंत्र-मंत्र में विश्वास रखता है और किसी खास मकसद के लिए अस्थियों का उपयोग करना चाहता था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध चोरी और तंत्र विद्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। घटना सामने आने के बाद से वहां डर का माहौल है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....