बीते शुक्रवार 7 जुलाई को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की लास्ट बलबीर रोड पर एक महिला द्वारा कमरे के अंदर पंखे से चुन्नी से लटककर फांसी लगा ली गई है।
इस सूचना पर चौकी आराघर से उपनिरीक्षक पंकज महिपाल मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे तो उक्त महिला का नाम रिनी वर्मा पत्नी पंकज वर्मा निवासी लास्ट बलबीर रोड निकट RK मोटर्स देहरादून उम्र 32 वर्ष ज्ञात हुआ तथा रिनी वर्मा के परिजनों द्वारा पुलिस बल के मौके पर पहुंचने से पहले ही रिनी वर्मा को पंखे से नीचे उतारकर कोरोनेशन अस्पताल ले जाया जा चुका था जहां पर डॉक्टर द्वारा उक्त महिला को मृत घोषित किया गया।
बताया जा रहा है कि कल सुबह मृतका का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिस पर उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली।
आज मृतिका का पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। पुलिस मृतिका के परिजनों के जानकारी के आधार पर थाना डालनवाला पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....