Uttarakhand: इंग्लैंड में रहने वाली महिला को मृत दिखाकर उनकी संपत्ति हड़प ली

जालसाजों ने इंग्लैंड में रहने वाली महिला रक्षा सिंह को मृत दिखाकर उनकी संपत्ति हड़प ली और फिर उसी संपत्ति में निवेश का झांसा देकर एक व्यक्ति से 71 लाख रुपये ठग लिए। मामले में डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुफरान से निवेश के नाम पर ठगीभंडारी बाग निवासी गुफरान ने पुलिस को बताया कि वह मेरठ निवासी अमित मैगी और उसके जीजा विनय विश्नोई को पिछले 12 सालों से जानते थे। वर्ष 2017 में विनय विश्नोई ने बताया कि उसकी सास शीला मैगी ने राजपुर रोड स्थित एक संपत्ति उपहार में अमित मैगी को दे दी है। उन्होंने गुफरान को इस संपत्ति में निवेश करने का प्रस्ताव दिया और कहा कि इसके बदले संपत्ति के कुछ हिस्से की पॉवर ऑफ अटॉर्नी उनके नाम कर दी जाएगी।गुफरान ने विश्नोई और अमित मैगी की बातों में आकर धीरे-धीरे कर 71 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने करीब 200 वर्ग गज संपत्ति की पॉवर ऑफ अटॉर्नी गुफरान के नाम कर दी। यह अटॉर्नी बाकायदा पंजीकृत भी कराई गई।कुछ समय बाद गुफरान को पता चला कि जिस संपत्ति में उसने निवेश किया है, वह वास्तव में रक्षा सिंह नामक महिला के नाम पर है, जो इंग्लैंड में रहती हैं। आरोप है कि अमित मैगी और विनय विश्नोई ने रक्षा सिंह का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाया और उसके आधार पर संपत्ति शीला मैगी के नाम करा दी। इसके बाद शीला मैगी ने वह संपत्ति उपहार में अमित मैगी को दे दी।गुफरान ने इस मामले में दिसंबर 2020 में तत्कालीन एसएसपी से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब गुफरान ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने साफ इनकार कर दिया।

एसएचओ डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद इस मामले में अब मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर ठगी का पूरा सच सामने लाया जाएगा। गुफरान को उम्मीद है कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा और उनकी रकम वापस होगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

12 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

16 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago