उत्तराखंड: फिर रोडवेज बस का हुआ ब्रेकफेल, ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई चालीस यात्रियों की जान

तीन महीने में यह तीसरी घटना है जब रोडवेज बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। मसूरी से देहरादून आ रही रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ से 40 यात्रियों की जान बच गई। चालक ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया।
बुधवार शाम करीब चार बजे मसूरी के लाइब्रेरी बस स्टैंड से देहरादून के लिए रवाना हुई। बस करीब 400 मीटर आगे ही पहुंची थी कि उसके ब्रेक फेल हो गए।

यहीं तुरंत ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई, चालक धीरज मुनि शाह ने सूझबूझ से बस को पदमिनी निवास होटल जाने वाले संपर्क मार्ग पर चढ़ाकर पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे बस रुक गई और सभी सवारियों की जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दिनों पर्यटन सीजन है। जिस कारण हाईवे पर काफी दवाब है। अगर बस पहाड़ी से न टकराती तो हाईवे पर चल रहे कई वाहन बस की चपेट में आ सकते थे। वहीं, बस अगर रोड के बाहर पलटती तो जानमाल का नुकसान हो सकता था।

कारण पूछने पर चालक धीरज मुनि शाह ने बताया कि बस का ब्रेक प्रेशर लीक हो रहा था। उन्होंने जैसे ही ब्रेक लगाए तो पैडल नीचे बैठ गया। इस पर उन्होंने बस संपर्क मार्ग पर चढ़ाकर पहाड़ी से टकरा दी। सभी सवारियां सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से देहरादून भेजा गया। बस में सवार लुधियाना (पंजाब) के पर्यटक विक्की ने बताया कि अगर चालक बस को पहाड़ी से न टकराता तो शायद ही कोई बच पाता।

दून-मसूरी मार्ग पर तीन माह में यह तीसरी बड़ी घटना है, जब परिवहन निगम की बस दुर्घटना का शिकार बनी हो। बीती 16 मार्च को भी 35 यात्रियों की जान उस समय बाल-बाल बच गई थी, जब मसूरी से देहरादून आ रही पर्वतीय डिपो की बस के मसूरी से एक किमी दूरी पर ब्रेक फेल हो गए थे। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ का परिचय देकर बस को पहाड़ी से टकरा दिया था, जिससे बस रुक गई और बड़ी दुर्घटना टल गई थी। इसके बाद दो अप्रैल को बेलगाम गति से मसूरी से दून आ रही निगम की बस खाई में गिर गई थी, जिसमें दो यात्रियों की मौत जबकि 38 घायल हो गए थे। अब बुधवार को फिर बस के ब्रेक हो गए दोनों ही बार चालक ने समझदारी दिखाकर यात्रियों की जान बचा ली। फिलहाल ब्रेक फेल होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

38 minutes ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

14 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

15 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

18 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

23 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago